योगी सरकार का फैसला, झांसी रेलवे स्‍टेशन का नाम बदला, अब नया नाम होगा वीरांगना लक्ष्मीबाई’ स्‍टेशन

Date:

उत्‍तर प्रदेश : झांसी रेलवे स्‍टेशन का नाम अब बदल गया है। अब इसे वीरांगना लक्ष्‍मीबाई के नाम से जाना जाएगा। योगी-आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि यूपी में झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन’ कर दिया जाएगा। राज्य सरकार ने कुछ माह पहले केंद्र सरकार को झांसी रेलवे स्टेशन का नामकरण वीरांगना लक्ष्मीबाई के नाम पर करने का प्रस्ताव भेजा था। इस संबंध में बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि रेल मंत्रालय से आधिकारिक आदेश मिलते ही मंडल रेल प्रशासन नाम बदलने की विभागीय प्रक्रिया शुरू कर देगा। इसके तहत स्टेशन कोड में भी बदलाव किया जाएगा। झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का प्रस्ताव तीन महीने पहले गृह मंत्रालय को भेजा गया था। केंद्र द्वारा प्रस्ताव को स्वीकार करने के बाद झांसी इस सूची में नवीनतम जोड़ा गया स्‍टेशन है।

अभी तक इतने नामों में हो चुका है बदलाव

इससे पहले इसी तरह के एक निर्णय में योगी आदित्यनाथ सरकार ने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया था। भाजपा सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और मुगलसराय रेलवे जंक्शन का नाम पं दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया था। अब झांसी रेलवे स्टेशन का नाम 1857 की क्रांति का चेहरा रहीं रानी लक्ष्मीबाई के नाम के नाम पर क‍िया गया है। बता दें कि रानी लक्ष्मीबाई को झांसी की रानी भी कहा जाता है, ऐसे में उनके नाम से रेलवे स्टेशन का नाम होना, एक बड़े प्रतीक के तौर पर देखा जा सकता है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

COMMERCIAL LPG CYLINDER : गैस सिलेंडर ने दिया झटका!

COMMERCIAL LPG CYLINDER : Gas cylinder gave a shock! रायपुर...

CG ELECTION 2026 : छत्तीसगढ़ में वोटिंग शुरू!

CG ELECTION 2026 : Voting begins in Chhattisgarh! रायपुर। छत्तीसगढ़...