CG RAPE CASE : 12वीं की छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म से सनसनी, आरोपी की तलाश जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG RAPE CASE : Sensation due to kidnapping and rape of 12th class student, search for accused continues

रायपुर। CG RAPE CASE सक्ती जिले में होली के जश्न के बीच एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 12वीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना हसौद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां आरोपी मकान मालिक ने नाबालिग को घर छोड़ने के बहाने अगवा कर लिया और अपने 5 साथियों के साथ मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

CG RAPE CASE आरोपी ने उड़ीसा ले जाकर किया दुष्कर्म

मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा का परिवार जिस मकान मालिक के घर किराए पर रहता था, उसी ने छात्रा का अपहरण कर उड़ीसा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की पहचान हुलास साहू के रूप में हुई है। आरोपियों ने पीड़िता को वारदात के बाद घर के बाहर छोड़ दिया और फरार हो गए।

CG RAPE CASE पीड़िता को दी गई जान से मारने की धमकी

पीड़िता को इस घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बावजूद परिजनों ने साहस दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related