RAIGARH MURDER CASE : धान खरीदी केंद्र के ऑपरेटर की पीट-पीटकर हत्या

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIGARH MURDER CASE : Paddy procurement center operator beaten to death

रायगढ़। RAIGARH MURDER CASE धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के गेरसा धान खरीदी केंद्र में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत हो गई। घटना बीती रात की है, जहां ग्रामीणों के अनुसार यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

RAIGARH MURDER CASE जानकारी के मुताबिक, कम्प्यूटर ऑपरेटर दया साहू का किसी युवक से विवाद हो गया था। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और आरोपी ने दया पर बुरी तरह हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। गंभीर हालत में उसे तत्काल सिविल अस्पताल, धरमजयगढ़ ले जाया गया, लेकिन स्थिति नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, रायगढ़ ले जाते समय ही दया साहू ने दम तोड़ दिया।

RAIGARH MURDER CASE सूत्रों के अनुसार, दया साहू का तराईमार गांव में किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था, और आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलते आरोपी ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

RAIGARH MURDER CASE फिलहाल, पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और प्रेम प्रसंग को आधार मानते हुए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related