CG VIDHANSABHA : छत्तीसगढ़ में पंचायत सचिवों के नियमितिकरण का मुद्दा विधानसभा में गूंजा

Date:

CG VIDHANSABHA : The issue of regularization of Panchayat secretaries in Chhattisgarh echoed in the assembly

रायपुर, 18 मार्च 2025। CG VIDHANSABHA छत्तीसगढ़ में पंचायत सचिवों के नियमितिकरण का मुद्दा विधानसभा में उठा। इस मसले को लेकर पंचायत सचिव हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

CG VIDHANSABHA नियमितिकरण पर सरकार की स्थिति क्या?

विधानसभा में विधायक कुंवर सिंह निषाद ने इस मामले पर सवाल उठाया, जिसके जवाब में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि –

– पंचायत सचिवों के शासकीयकरण के लिए एक समिति गठित की गई थी।
– समिति को 30 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपनी थी, लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं आई।
– जब तक समिति रिपोर्ट नहीं देती, नियमितिकरण को लेकर कोई निर्णय संभव नहीं।

CG VIDHANSABHA विपक्ष ने घेरा, सरकार पर टालमटोल का आरोप

विधानसभा में कांग्रेस ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। विपक्ष का कहना है कि – “समिति सिर्फ़ समय काटने के लिए बनाई गई थी। सरकार पंचायत सचिवों की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही।”

CG VIDHANSABHA डिप्टी सीएम का बयान

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि – “समिति की रिपोर्ट नहीं आने से नियमितिकरण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है। जैसे ही रिपोर्ट मिलेगी, सरकार इस पर विचार करेगी।”

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related