MUNGELI AYODHYA BUS SERVICE : मुंगेली से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू, नगर पालिका अध्यक्ष ने निभाया वादा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MUNGELI AYODHYA BUS SERVICE : Direct bus service started from Mungeli to Ayodhya, Municipal Chairman fulfilled the promise

मुंगेली। MUNGELI AYODHYA BUS SERVICE क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 31 मार्च 2025 से “पुष्पराज टूर एंड ट्रेवल्स” द्वारा मुंगेली से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। यह बस बिलासपुर, मुंगेली, पंडरिया होते हुए प्रयागराज के रास्ते अयोध्या तक जाएगी।

बस सेवा का विवरण –

अयोध्या पहुंचने का समय: सुबह 9:00 बजे

अयोध्या से वापसी का समय: दोपहर 1:30 बजे

कोच: 2×1 AC स्लीपर

इस बस सेवा से श्रद्धालुओं और यात्रियों को अयोध्या जाने के लिए एक सुविधाजनक विकल्प मिलेगा।

नगर पालिका अध्यक्ष ने किया वादा पूरा

MUNGELI AYODHYA BUS SERVICE मुंगेलीवासियों ने नगर पालिका चुनाव से पहले अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा की मांग की थी। स्थानीय नागरिकों की इस जरूरत को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने इस सुविधा को शुरू करने का वादा किया था, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।

रोहित शुक्ला ने दिखाई हरी झंडी

MUNGELI AYODHYA BUS SERVICE आज मुंगेली से अयोध्या के लिए पहली बस को रोहित शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सिंधी समाज के अध्यक्ष प्रताप राय राजेश, देवेंद्र वैष्णव, अभिलाष सिंह, राहुल रूपवानी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छैदईय, मकबूल खान, पार्षद कुलदीप पाटले, अजय साहू, रवि कोसले और जैकी राजेश उपस्थित रहे।

बुकिंग और संपर्क जानकारी

बुकिंग ऑफिस: मुंगेली नया बस स्टैंड, बजरंगबली मंदिर के सामने

संपर्क सूत्र: 9617852839

“पुष्पराज टूर एंड ट्रेवल्स” की ओर से सूरज यादव ने बताया कि यह सेवा यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शुरू की जा रही है। जल्द ही ऑनलाइन बुकिंग सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related