BILASPUR STUDENT SUICIDE : कॉलेज छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों को नहीं था कोई अंदेशा

Date:

BILASPUR STUDENT SUICIDE : College student committed suicide by hanging herself, family had no clue

बिलासपुर। BILASPUR STUDENT SUICIDE सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खांडा में बुधवार शाम एक 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने आत्महत्या कर ली। ईशा मानिकपुरी, जो कि शासकीय मदनलाल शुक्ला महाविद्यालय, सीपत में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी, ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

BILASPUR STUDENT SUICIDE परिजनों के मुताबिक, ईशा ने रोज की तरह दोपहर का भोजन किया और यह कहकर अपने कमरे में चली गई कि वह पढ़ाई करेगी। शाम करीब 7:30 बजे तक जब कमरे की लाइट बंद देखी गई और दरवाजा खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिजन चिंतित हो गए। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां ईशा पंखे से लटकी मिली।

BILASPUR STUDENT SUICIDE घटना की सूचना तुरंत सीपत पुलिस को दी गई। सूचना पर प्रधान आरक्षक प्रफुल सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया गया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

BILASPUR STUDENT SUICIDE पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसे अनलॉक कर सुसाइड नोट या आखिरी बातचीत की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related