महिला ने आरक्षक को जड़ा थप्पड़, VIDEO सामने आया, शराब पीकर ड्यूटी करने का लगाया आरोप

Date:

बिलासपुर : बिलासपुर में आरक्षक (कांस्टेबल) को थप्पड़ मारने का VIDEO सामने आया है। इसमें एक महिला शराब पीकर ड्यूटी करने का आरोप लगाते हुए आरक्षक को तमाचा जड़ते दिख रही है। जानकारी के अनुसार, सरकंडा थाने के मोपका चौकी में पदस्थ आरक्षक मोरज सिंह और प्रकाश साहू की एक सितंबर की रात मोपका तिराहे में ड्यूटी लगी थी। देर रात यहां भारी वाहनों की नो एंट्री है। लिहाजा, पुलिसकर्मियों ने एक ट्रक को शहर तरफ आने के लिए रोका। इस दौरान ड्राइवर ने ट्रक मालिक को फोन कर बुला लिया।

बताया जा रहा है ट्रक को नो एंट्री में ले जाने को लेकर पुलिसकर्मियों से झगड़ा हुआ था। आरोप है कि आरक्षक ने युवक की पिटाई कर दी थी। इसके बाद ही ये पूरा विवाद हुआ। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। ड्राइवर के जानकारी देने के बाद ट्रक मालिक युवक और उसके साथ एक महिला मोपका चौक पहुंच गए। यहां नो एंट्री में ट्रक लेकर जाने की बात पर आरक्षक के साथ युवक का झगड़ा हो गया।

आरोप है कि इसी दौरान आरक्षक ने युवक को पीट दिया था। युवक की पिटाई होने के बाद महिला गुस्से में आ गई और आरक्षक पर शराब पीकर ड्यूटी करने का आरोप लगाते हुए थप्पड़ मार दिया। उसी वक्त आरक्षक को थप्पड़ मारते हुए किसी ने VIDEO भी बना लिया। अब यह सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

वर्दीधारी आरक्षक देर रात ड्यूटी पर था। इस दौरान नो एंट्री को लेकर उसके साथ झगड़ा हो गया। महिला ने उसे थप्पड़ मार दिया और VIDEO भी बना लिया गया। इसके बाद भी आरक्षक ने इस घटना की जानकारी न तो थाने में दी और न ही उसने पुलिस अफसरों को बताया। ऐसे में आरक्षक की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहा है। वायरल VIDEO की जांच के लिए SSP पारुल माथुर ने सरकंडा CSP स्नेहिल साहू को जांच के आदेश दिए हैं। स्नेहिल साहू ने बताया कि अभी उन्होंने जांच शुरू नहीं की है। फिर भी यह जानकारी मिली है कि नो एंट्री को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि अभी तक महिला और उसके साथ आए युवकों की जानकारी नहीं मिल पाई है। जांच के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related