क्या डॉ. रमन फिर नहीं बन पायेंगे मुख्यमंत्री? संघ नेता का वीडियो वायरल

Date:

रायपुर। आरएसएस के पूर्व प्रांत प्रचारक और धर्म जागरण मंच के बड़े पदाधिकारी राजेंद्रजी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में राजेंद्रजी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का नाम लिए बगैर कह रहे हैं कि अब वे पुनः मुख्यमंत्री नहीं बन पायेंगे। यह वीडियो संघ के किसी आनुषांगिक संगठन के कार्यक्रम के दौरान रिकॉर्ड किया गया है।
राजेन्द्रजी भाजपा शासनकाल के 15 सालों के दौरान नक्सलवाद की समस्या हल न कर पाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री पर अपनी नाराजगी जाहिर करते सुनाई दे रहे हैं। साथ ही कह रहे हैं कि वे दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। संघ नेता की इस टिप्पणी को कयास लगाये जा रहे हैं कि यह प्रदेश भाजपा की भविष्य की तस्वीर पर टिप्पणी है। साथ ही चुनाव में नये चेहरों को आगे करने की रणनीति की ओर इशारा है।
मालूम हो कि संघ में राजेंद्रजी काफी बड़े कद के नेता हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनका सम्मान करते हैं। वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर का निर्माण उन्हीं की देखरेख में पूर्ण हुआ है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

विधायक के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित

Political News : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत...

Kishtwar Encounter: ऑपरेशन त्राशी-1 में जैश का टॉप कमांडर सैफुल्लाह ढेर 

  Jammu Kashmir Encounter News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में...

विल जैक्स का ऑलराउंड प्रदर्शन , इंग्लैंड ने श्रीलंका को दी 51 रनों से करारी शिकस्त…

श्रीलंका: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पल्लेकेले इंटरनेशनल...

 Political News: योगी को ढोंगी – बता रहे हैं भूपेश बघेल

भिलाई: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज एफआईआर को लेकर उत्तर...