WIFE MURDERS HUSBAND : पत्नी ने की पति की निर्मम हत्या, 5 साल की बेटी बनी गवाह, प्रेम प्रसंग का शक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

WIFE MURDERS HUSBAND : Wife brutally murdered husband, 5 year old daughter became witness, love affair suspected

अंबिकापुर। WIFE MURDERS HUSBAND छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम पंचायत बकनाकला में एक महिला ने वासना में अंधी होकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। दिल दहला देने वाली बात यह है कि यह पूरा घटनाक्रम दंपत्ति की पांच साल की बेटी के सामने हुआ, जिसने बाद में पूरी कहानी सबको बता दी।

प्लान बनाकर की गई हत्या

WIFE MURDERS HUSBAND जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला ने पहले पति को नींद की गोलियों का ओवरडोज दिया। जब वह गहरी नींद में चला गया, तो महिला ने अपने ही दुपट्टे से उसके हाथ-पैर खाट से बांध दिए। फिर एक प्लास्टिक की थैली से पति का सिर ढका और गला तब तक दबाती रही, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

बेटी के सामने हुआ सबकुछ, मां बोली- पापा सो रहे हैं

WIFE MURDERS HUSBAND मासूम बच्ची ने पुलिस को बताया कि मां ने जब पिता को मारा, वह सब देख रही थी। हत्या के बाद मां ने उससे कहा कि पापा सो रहे हैं। फिर घर में ताला लगाकर बच्ची को लेकर दूसरी जगह चली गई और वहां जाकर सो गई।

सुबह बच्ची ने किया खुलासा, पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार

WIFE MURDERS HUSBAND सुबह जब गांववालों को जानकारी मिली तो पुलिस को बुलाया गया। बच्ची ने पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के किसी युवक से प्रेम संबंध थे और इसी कारण उसने पति को रास्ते से हटाया।

प्रेमी की भूमिका की भी होगी जांच

WIFE MURDERS HUSBAND पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस हत्या में महिला के प्रेमी की कोई भूमिका थी या नहीं। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जाएगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related