West Bengal: बंगाल में फिर हिंसा, BJP सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर फेंके गए बम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल से एक बार फिर हिंसा की खबर सामने आई है। बंगाल की बैरकपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर बम से हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि घटना आज सुबह हुई है, वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की है। बता दें कि अर्जुन सिंह साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। जिसके बाद से अर्जुन सिंह टीएमसी के निशाने पर हैं।

वहीं राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सांसद अर्जुन सिंह के घर पर हुए हमले को लेकर कानून व्यवस्था सवाल उठाए है। साथ ही उन्होंने ममता सरकार पर हमला बोला है। राज्यपाल धनखड़ ने ट्वीट कर लिखा, ”पश्चिम बंगाल में हिंसा कम होने के संकेत नहीं दे ही है। आज सुबह सांसद अर्जुन सिंह के आवास के बाहर बम विस्फोट कानून व्यवस्था कि स्थिति के लिए चिंताजनक है।केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने अर्जुन सिंह के घर पर हुए हमले को लेकर कहा, ”समझ में नहीं आ रहा है कि पश्चिम बंगाल में सरकार चल रही है या गुंडों और अराजकता की बहार चल रही है। एक के बाद एक जो घटनाएं आ रही हैं वे पश्चिम बंगाल की व्यवस्था और सरकार के लिए शर्म की बात हैं।”

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related