WEST BENGAL BJP MANIFESTO : UCC, Rs 3,000 and ‘Bengal CM’ – the big bets in the manifesto
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है और अब Bharatiya Janata Party ने अपना बड़ा गेम प्लान सामने रख दिया है।
Amit Shah ने पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए साफ कर दिया कि अगर राज्य में बीजेपी की सरकार बनती है, तो 6 महीने के भीतर यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाएगा।
इतना ही नहीं, पार्टी ने ये भी कहा है कि मुख्यमंत्री “बंगाल का बेटा” ही होगा, यानी लोकल फेस पर दांव लगाया जाएगा।
बीजेपी ने महिलाओं के लिए बड़ा वादा करते हुए कहा कि हर महीने 3000 रुपये सीधे खाते में डाले जाएंगे। साथ ही सरकारी कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग का फायदा 45 दिनों में देने की बात भी कही गई है।
राजनीतिक हिंसा को लेकर भी बड़ा प्लान सामने आया है। पार्टी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में आयोग बनाकर हर हिंसा की जांच कराई जाएगी।
साथ ही, घुसपैठ पर ‘जीरो टॉलरेंस’ और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं को पूरी तरह लागू करने का वादा भी किया गया है।
चुनाव से पहले इन बड़े ऐलानों ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है, अब देखना है जनता किस पर भरोसा करती है।

