Wayanad Landslides Update: केरल के वायनाड में भूस्खलन के बाद तबाही, अब तक 300 से ज्यादा मौतें

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Wayanad Landslides Update: केरल में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो रखा है। केरल के वायनाड में तो तबाही ही आ चुकी है। यहां भूस्खलन के चलते 308 लोगों को अब तक जान जा चुकी है। भारतीय सेना ने आज 4 जीवित व्यक्तियों को ढूंढ निकाला, जिनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।घायलों को सही ढंग से निकालने के लिए एक उन्नत लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) का इस्तेमाल किया गया। वायनाड (Wayanad Landslides) पहले ही बड़े पैमाने पर भूस्खलन की मार झेल रहा है। 2 भूस्खलन के चलते अब तक 308 लोगों की मौत हो गई है।

आज बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Wayanad Landslides Update:वहीं, बारिश के पूर्वानुमानों के मद्देनजर त्रिशूर, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में स्कूल, कॉलेज और ट्यूशन सेंटर सहित सभी शैक्षणिक संस्थान आज यानी 2 अगस्त को बंद रहेंगे। छुट्टी की घोषणा उस समय हुई जब केरल के मौसम विभाग ने शनिवार तक वायनाड जिले में बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

Wayanad Landslides Update: बीते दिन लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड के चूरलमाला में भूस्खलन प्रभावित हिस्से का दौरा किया। मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह वायनाड के लिए एक भयानक त्रासदी है और यहां बहुत कुछ करने की जरूरत है। मृतकों की संख्या अभी बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि कई लोग अभी भी लापता हैं। वहीं, केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि मरने वालों की संख्या अब 308 हो गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related