WAR IMPACT : दुबई में फंसे छतीसगढ़ के युवक

Date:

WAR IMPACT : Youth from Chhattisgarh stranded in Dubai

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात का सीधा असर अब छत्तीसगढ़ तक महसूस होने लगा है। कोटा के तीन युवक दुबई घूमने गए थे, लेकिन अब उनकी घर वापसी टलती ही जा रही है। 28 फरवरी की फ्लाइट रद्द हुई, फिर 3 मार्च की टिकट भी कैंसल। अब 5 मार्च की फ्लाइट का इंतजार है।

कोटा निवासी शिवम मिश्रा अपने दोस्तों आकाश और आयुष के साथ घूमने के लिए दुबई पहुंचे थे। सब कुछ प्लान के मुताबिक चल रहा था, लेकिन अचानक ईरान-इजराइल तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ गया। शिवम ने फोन पर बताया कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। दुबई में हालात सामान्य हैं, पर्यटक स्थल खुले हैं और रोजमर्रा की जिंदगी जारी है।

चिंता सुरक्षा की नहीं, बल्कि बार-बार फ्लाइट कैंसल होने की है। परिवार वाले रोज पूछ रहे हैं कि कब लौटोगे। वीडियो कॉल पर लगातार संपर्क बना हुआ है, लेकिन अनिश्चितता ने मानसिक दबाव जरूर बढ़ा दिया है।

इस बीच Dubai International Airport पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। कई उड़ानें री-शेड्यूल हो रही हैं। होटल में रुकने की अवधि बढ़ानी पड़ी है, जिससे खर्च भी बढ़ रहा है। एयरलाइंस वैकल्पिक रूट अपना रही हैं, इसलिए देरी और रद्दीकरण आम हो गए हैं।

परिवार का कहना है कि जब तक बच्चे सुरक्षित हैं, राहत है। बस इंतजार है कि 5 मार्च की फ्लाइट उड़ान भरे और तीनों सकुशल घर लौट आएं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

LAXMI VERMA RESIGNATION : लक्ष्मी वर्मा ने दिया इस्तीफा

LAXMI VERMA RESIGNATION : Laxmi Verma resigns रायपुर। राज्यसभा की...

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें लंबी लिस्ट …

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के...

CG CONTROVERSY : PSC पर लगे आरोपों पर सफाई

CG CONTROVERSY : Clarification on allegations against PSC रायपुर। उद्योग...