प्राचार्य का रंगरेलियां मनाते वीडियो हुआ वायरल, निलंबन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कांकेर। जिले के परलकोट के 39 नंबर स्थित इंद्रप्रस्थ हाईस्कूल के प्राचार्य राजेश पाल को विवाहित महिला स्टाफ के साथ रंगरेलियां मनाते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, इंद्रप्रस्थ मिडिल स्कूल में वर्ग-02 शिक्षक के रूप में पदस्थ राजेश पाल को साल 2013-14 में वर्ग-01 में पदोन्नत कर हाईस्कूल में भेजा गया, जहां उन्हें प्राचार्य बनाया गया। राजेश पाल का मिडिल स्कूल में रहने के दौरान ही वहां की महिला स्टाफ से संबंध था। दोनों स्कूल लगने के अलावा छुट्टी के दिनों में भी स्कूल में मिलते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू ने कहा इंद्रप्रस्थ हाईस्कूल में पदस्थ प्राचार्य के खिलाफ शिकायत मिली थी। बीईओ से इसकी जांच करवाकर प्रतिवेदन कलेक्टर को प्रेषित किया गया था, इसके बाद कलेक्टर ने प्राचार्य को निलंबित कर दिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related