VICE PRESIDENTIAL ELECTION : मायावती का ऐलान, NDA उम्मीदवार को देंगे समर्थन …

Date:

Mayawati announces, will support NDA candidate…

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने राष्ट्रपति चुनाव के बाद उपराष्ट्रपति चुनाव पद पर होने वाले चुनाव के लिए अपने पत्ते खोल दिए हैं। बसपा प्रमुख मायावती ने ऐलान किया कि उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के खिलाफ अलग स्‍टैंड लेते हुए एनडीए उम्‍मीदवार के समर्थन का ऐलान किया। उन्‍होंने साफ कर दिया है कि बीएसपी, एनडीए के उम्‍मीदवार जगदीप धनखड़ को वोट देगी। इसकी जानकारी मायावती ने ट्वीट कर दी है। तो वहीं राष्ट्रपति चुनाव में भी मायावती की बसपा ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मूर्मु को समर्थन दिया था।

बसपा मुखिया ने पहले ट्वीट में किया इस बात का जिक्र –

आगामी 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान होना है। इसके पहले ही बीएसपी सुप्रीमो ने एनडीए उम्मीदवार को समर्थन का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उनकी पार्टी एनडीए उम्‍मीदवार जगदीप धनखड़ को समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने लिखा है कि सर्वविदित है कि देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में सत्ता और विपक्ष के बीच आम सहमति ना बनने की वजह से ही इसके लिए फिर अन्ततः चुनाव हुआ। अब ठीक वही स्थिति बनने के कारण उपराष्ट्रपति पद के लिए भी दिनांक 6 अगस्त को चुनाव होने जा रहा है।

मायावती ने दूसरे ट्वीट में लिखकर इस बात का ऐलान –

बसपा सुप्रीमो दूसरे ट्वीट में लिखती है कि बीएसपी ने ऐसे में उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में भी व्यापक जनहित और अपनी मूवमेंट को भी ध्यान में रखकर जगदीप धनखड़ को अपना समर्थन देने का फैसला किया है और जिसकी मैं आज औपचारिक रूप से घोषणा भी कर रही हूं। आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के दौरान बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि एनडीए के राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है। यह फैसला न तो बीजेपी या एनडीए के समर्थन में और न ही विपक्ष के खिलाफ बल्कि अपनी पार्टी और आंदोलन को ध्यान में रखते हुए लिया है। बीएसपी कमजोर, गरीब और उपेक्षित वर्ग के लोगों के लिए फैसले लेती रही है।

जानिए कौन-कौन है उपराष्ट्रपति चुनाव के मैदान में ? –

आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 6 अगस्त को होना है। विपक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा मैदान में हैं। वहीं एनडीए ने जहां जगदीप धनखड़ को अपना उम्मीदवार बनाया है। एनडीए उम्मीदवार धनखड़ को अब तक भाजपा, अपना दल (सोनेलाल), बीजेडी, जेडीयू, एआईएडीएमके, वाईएसआर कांग्रेस, लोक जनशक्ति पार्टी जैसे दलों का समर्थन मिला है, जबकि विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को कांग्रेस, सपा और वाम दलों का समर्थन है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG ACCIDENT BREAKING : 3 CRPF जवान सहित 4 की मौत

CG ACCIDENT BREAKING : 4 dead including 3 CRPF...

CG NEWS : पुलक भट्टाचार्य बने उप सचिव

CG NEWS : Pulak Bhattacharya becomes Deputy Secretary रायपुर। छत्तीसगढ़...