Uttar Pradesh: चुनावी नतीजे से पहले आई कांग्रेस के लिए बुरी खबर, पार्टी के इस नेता ने दिया इस्तीफा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के चुनावी नतीजे कल यानी गुरुवार 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। वहीं नतीजों से पहले तमाम मीडिया चैनलों के एग्जिट पोल आ चुके है। जिसमें यूपी में एक बार फिर योगी सरकार बनते नजर आ रही है। वहीं समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बसपा इस रेस में फिसड्डी साबित होते दिख रही है। वहीं यूपी चुनाव के नतीजे आने से पहले ही कांग्रेस में इस्तीफ़े का सिलसिला शुरू हो गया है। खबर है कि कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता और मीडिया संयोजक जीशान हैदर ने इस्तीफ़ा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद से पार्टी में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वैसे ही पार्टी की दुर्गति अपने चरम पर पहुंच चुकी है। चुनावी नतीजों से पहले कांग्रेसी नेताओं की अपनी ही पार्टी नाराजगी की बात कुछ हजम नहीं हो रही है। बता दें कि अभी हाल ही में यूपी के चुनाव मुकम्मल हुए हैं और आगामी 10 मार्च यानी की गुरुवार को नतीजों की घोषणा होने जा रही है, जिसमें यह साफ हो जाएगा कि सूबे में सत्ता का ऊंट किस करवट बैठने जा रहा है।

बहरहाल, अभी यूपी चुनाव को लेकर जितने भी एग्जिट पोल सामने आए हैं, उसमें जहां बीजेपी को बहुमत मिलती हुई दिखाई गई है, तो वहीं कांग्रेस का सूपड़ा साफ होते हुए दिखाया गया है। उधर, सपा की स्थिति तनिक दूसरे दलों की तुलना में दुरूस्त बताई जा रही है। अब ऐसी स्थिति में ये एग्जिट पोल कितने सार्थक साबित हो पाते हैं। यह तो फिलहाल नतीजों के दिन परिलक्षित हो पाएंगे। मगर कांग्रेस पार्टी से उनके नेताओं की बेरुखी सियासी पंडितों को कुछ खास हजम नहीं हो रही है।

इससे पहले कांग्रेस चला रहे गांधी खानदान को एक और झटका दिया है। ये झटका पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी ने दिया है। एंटनी ने कांग्रेस के साथ ही राजनीति से भी संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। 81 साल के एंटनी ने इस बारे में सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी है। एंटनी फिलहाल राज्यसभा के सांसद हैं और 2 अप्रैल को उनका कार्यकाल खत्म होने वाला है। एंटनी ने सोनिया को जो चिट्ठी लिखी है, उसमें कहा है कि उन्हें फिर से राज्यसभा नहीं जाना है। एके एंटनी यूपीए सरकार में कद्दावर मंत्री रहे थे। उन्हें गांधी खानदान का करीबी माना जाता है। उधर, सियासी गलियारों की मानें तो अपने वजूद से लड़ाई में पस्त हो चुकी कांग्रेस के लिए यह बहुत बड़ा झटका है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related