तीन नायब तहसीलदारों को तहसीलदार का प्रभार देने का आदेश जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

पेण्ड्रा। प्रदेश की जनता की सुविधाओं को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़े फैसले लेकर हाल ही में कई जिलों में तहसील का विस्तार किया है। प्रदेश में तहसील की संख्या तो बढ़ गई है लेकिन नई तहसील तहसीलदार की भारी कमी से जूझ रहा है। तहसीलदार की कमी को दूर करने के लिए सरकार अब नायब तहसीलदार को तहसीलदार का अतिरक्त प्रभार दे रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसारस गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में कुल 4 तहसील हैं, जिनमे से तीन नायब तहसीलदारों को तहसीलदार का प्रभार देने का आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर प्रियंका महोबिया द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत नायब तहसीलदार सोनू अग्रवाल पेंड्रारोड तहसील के प्रभारी तहसीलदार होंगे।वहीं नायब तहसीलदार सुनील कुमार ध्रुव को पेंड्रा का प्रभारी तहसीलदार बनाया गया। ऐसे ही नायब तहसीलदार गिरीश निंबालकर को सकोला तहसील का प्रभारी तहसीलदार बनाया गया। अब जिले में सिर्फ मरवाही तहसील में ही पूर्णकालिक तहसीलदार पदस्थ हैं जबकि तीनों तहसीलों में प्रभारी तहसीलदार के रूप में नायब तहसीलदार काम करेंगे । जिले में तहसीलदारों की कमी के कारण प्रशासन के समक्ष काफी चुनौतियां हैं और नायब तहसीलदारों को ही तहसीलदार की जिम्मेदारी दी गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related