US ISRAEL IRAN WAR : युद्ध विराम के लिए रखी तीन शर्तें, दुनिया की टिकी नजरें

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

US-Israel-Iran War: Three conditions for ceasefire, world’s attention fixed

नई दिल्ली : America- Israel और Iran युद्ध का अब फारस के खाड़ी देशों तक फैल चुकी है। ईरान और इजराइल के ताबड़तोड़ हमलों से पश्चिम एशिया में हालात और बदतर हो गए हैं। ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी भीषण संघर्ष के बीच राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने युद्ध समाप्त करने के लिए तीन प्रमुख शर्तें रखी हैं।

 

अंतरराष्ट्रीय गारंटी मिले तो रोक देगा युद्ध

एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन ने कहा कि यह तीनों शर्तें बेहद जरूरी हैं। अगर ईरान के कानूनी अधिकारों को मान्यता देने, युद्ध के नुकसान की भरपाई करने और भविष्य में हमला न होने की अंतरराष्ट्रीय गारंटी मिल जाए तो ईरान तत्काल प्रभाव से युद्ध रोक देगा। उन्होंने कहा, ईरान के बातचीत की पटरी पर लौटने का यह मतलब यह नहीं कि वह कमजोर है।

 

यह पहली बार है जब किसी शीर्ष ईरानी नेता ने युद्ध खत्म करने के लिए मुआवजे की मांग की है। इससे पहले परमाणु वार्ता के दौरान ईरान हमेशा परमाणु संवर्धन को एनपीटी के तहत अपना वैध अधिकार बताता रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related