UP: “4.5 साल से ग़ायब अखिलेश यादव जी की बढ़ गई बेचैनी”,अखिलेश यादव पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बोला हमला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति चरम पर है. सभाएं आयोजित की जा रही हैं, बयानबाजी हो रही हैं और जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बागपत पहुंचें केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अखिलेश यादव पर जोरदार प्रहार किया है. अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सपा राज में उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे और हमारे (भाजपा सरकार) राज में दंगल होते हैं।

सपा राज में यू॰पी॰ में दंगे होते थे, हमारे में दंगल

दरअसल केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर बागपत में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि सपा राज में उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे और हमारे (भाजपा सरकार) राज में दंगल होते हैं। केन्द्रीय मंत्री ठाकुर ने आगे कहा कि ‘‘अखिलेश भाई सुनो, तुम दंगे कराते हो और हम दंगल कराते हैं तो क्या बुराई है।” अनुराग ठाकुर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुये ट्वीट किया ”अखिलेश यादव, फर्क इतना है कि सपा राज में उप्र में दंगे होते थे, हमारे में दंगल।”

“4.5 साल से ग़ायब अखिलेश यादव जी की बेचैनी बढ़ गई”

सांसद खेल महाकुंभ को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि ”अगर खेलों में आगे बढ़ने का मौका दे रहे तो क्या बुराई है, ये अखिलेश यादव कहता है कि ये सांसद खेल महाकुंभ कराते हैं। अरे, अखिलेश भाई सुनो, तुम दंगे कराते हो और हम दंगल कराते हैं तो क्या बुराई है।” उन्होंने आगे कहा कि बागपत के लोग दंगे नहीं जानते, दंगल में ही विश्वास रखते हैं। आप खेलों को बढ़ावा देना जानते हो, राजनीति नहीं जानते हो लेकिन कोई राजनीतिक प्राणी खेल को बढ़ावा दे तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है।” उन्होंने आगे कहा कि “ जैसे ही उत्तर प्रदेश में भाजपा सांसदों ने खेल स्पर्धा की शुरुआत की, 4.5 साल से ग़ायब अखिलेश यादव जी की बेचैनी बढ़ गई। क्या समाजवादी पार्टी नहीं चाहती की उत्तर प्रदेश का युवा आगे बढ़े, अपने पैरों पर खड़ा हो”

आपको बता दें कि बागपत के सांसद सतपाल सिंह ने सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन किया था। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने वादा किया कि ऐसी स्पर्धाओं से जीते खिलाड़ियों को साई (SAI) के कोच से ट्रेनिंग दिलाकर तराशा जाएगा। ग्रामीण इलाकों के खिलाड़ियों को तैयार कराकर देश के लिए खिलाया जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related