ED RAID BREAKING : अवैध कफ सिरप रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, कई राज्यों में छापे

Date:

ED RAID BREAKING : Major ED action on illegal cough syrup racket, raids in several states

लखनऊ। अवैध कफ सिरप के गोरखधंधे पर शुक्रवार सुबह ईडी ने बड़ा शिकंजा कस दिया। लखनऊ यूनिट की टीम ने मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल से जुड़े उत्तर प्रदेश, गुजरात और झारखंड के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

पिछले दो महीनों में इस कफ सिरप घोटाले से जुड़ी 30 से ज्यादा FIR दर्ज हुई हैं, जिसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच शुरू की है।

कहां-कहां पड़े छापे?

यूपी : लखनऊ, सहारनपुर, वाराणसी, जौनपुर

झारखंड : रांची

गुजरात : अहमदाबाद

शक है कि इन्हीं जगहों पर अवैध कफ सिरप का स्टॉक रखा जाता था और आसपास के शहरों में सप्लाई होती थी।

मामला सुर्खियों में क्यों?

कई बच्चों की मौत की खबरों के बाद यह घोटाला लगातार चर्चा में है। मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल, उसके साथी आलोक सिंह व अमित सिंह पर गोरखधंधे को चलाने का आरोप है। इसमें आलोक सिंह पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।

हजारों करोड़ का कफ सिरप रैकेट

पिछले दो महीनों में लखनऊ, वाराणसी, सोनभद्र, सहारनपुर और गाजियाबाद समेत कई जिलों में कोडीन बेस्ड कफ सिरप का अवैध भंडारण और बिक्री का खुलासा हुआ। अनुमान है कि यह कारोबार हजारों करोड़ रुपये तक पहुंच चुका था।

मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल फिलहाल दुबई भाग चुका है। वहीं उसके पिता भोला प्रसाद समेत 32 लोग अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं। यूपी सरकार ने भी मामले की अलग से जांच के लिए एसआईटी बना दी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related