हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शिरकत, तीन राज्यों के CM भी होंगे शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

हैदराबाद । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह का उद्धाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए महाराष्ट्र कर्नाटक और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है।

इसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद की आजादी के जश्न के लिए तेलंगाना राज्य में आयोजित होने वाले समारोह का उद्घाटन करेंगे। रेड्डी ने कहा कि जब हम 15 अगस्त को भारत की आजादी का जश्न मनाते हैं, तो हमें उस दिन को भी मनाना चाहिए, जिस दिन हैदराबाद ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। लेकिन उस समय हैदराबाद को मुक्ति नहीं मिली। हैदराबाद को लगातार संघर्ष और बलिदान के लिए 13 महीने लगे, जिसके बाद हैदराबाद को आजादी मिली और भारत के साथ जुड़ पाया।उन्होंने कहा कि हजारों लोगों ने इस उद्देश्य के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने हैदराबाद की आजादी के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल की भूमिका की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने हैदराबाद की आजादी में एक बड़ी भूमिका निभाई थी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related