UNION BUDGET 2024 : 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

UNION BUDGET 2024: Finance Minister Nirmala Sitharaman will present the budget on July 23.

नई दिल्ली। मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करने जा रही है। केंद्रीय बजट 2024 की तारीख की घोषणा हो गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी।

22 जुलाई से शुरू होगा संसद सत्र

18वीं लोकसभा का पहला सत्र समाप्त हो गया है। इसमें नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण हुआ। लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संबोधित किया था। अब सबकी नजर बजट सत्र पर हैं। संसद सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा।

किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर दी जानकारी

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बजट सत्र की जानकारी एक्स हैंडल पर दी। उन्होंने लिखा कि भारत सरकार की संस्तुति पर माननीय राष्ट्रपति ने बजट सत्र 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को 22 जुलाई से 12 अगस्त तक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। केंद्रीय बजट 2024-24, 23 जुलाई को लोकसभा में पेश किया जाएगा।

1 फरवरी 2024 को पेश हुआ था अंतरिम बजट

मोदी सरकार ने 1 फरवरी को अंतिम बजट पेश किया था। यह वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का छठवां बजट था। इसमें गरीब, महिला, युवा और किसान पर फोकस किया गया था। आइए अंतरिम बजट की मुख्य बातें जानते हैं।

• इनकम टैक्स में राहत नहीं मिली। पुरानी टैक्स रिजीम पर 2.5 लाख रुपये तक कमाई पर टैक्स नहीं लगेगा। सेक्शन 87ए के तहत पांच लाख तक आय पर टैक्स बचा सकते हैं।

• नई टैक्स रिजीम पर पहले की तरह तीन लाख रुपये तक की कमाई टैक्स मुक्त है। इसमें 87ए के तहत सैलरीड व्यक्ति 7.5 लाख रुपये तक छूट ले सकते हैं।

• सरकार ने तीन करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का टारगेट रखा है। सवाईकल कैंसर पर लगाम लगाने के लिए 9 से 14 साल की लड़कियों को मुफ्त टीका लगाया जाएगा।

• फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य का दायरा नहीं बढ़ाया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related