सरकारी शराब दुकान में मिलावट का मामले में दो सेल्समैन सहित सुपरवाइजर को किया बर्खास्त

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बलरामपुर। अगर आप शराब के शौकीन है तो सावधान हो जाइए, क्योंकि वाड्रफनगर में सरकारी शराब दुकान में मिलावट का मामला सामने आया है, जिसके बाद दुकान में तैनात दो सेल्समैन और एक सुपरवाइजर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है और दोनों सेल्समैन के खिलाफ आपराधिक प्रकरण भी दर्ज कर लिया गया है।

दरअसल, वाड्रफनगर में संचालित सरकारी शराब दुकान में मिलावटी शराब बेचे जाने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद सरगुजा से आबकारी उड़नदस्ते की टीम ने दुकान में छापेमार कार्रवाई की। मौके से 5 बोतल अंग्रेजी की शराब में पानी मिला हुआ पाया गया, जिसके बाद आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए दुकान में तैनात दो सेल्समैन को बर्खास्त करते हुए दोनों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण भी दर्ज कर लिया है और सुपरवाइजर को भी बर्खास्त कर दिया गया है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related