छत्तीसगढ़ : एक साथ बुझे घर के दो चिराग…आकाशीय बिजली गिरने से नाबालिग समेत दो लोगों की मौत…घाट पर गए थे मछली पकड़ने…मौत बनकर गिरी बिजली

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोरबा। (Korba) जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई है। कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत घुड़देवा छठ घाट के समीप मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से रामसिंह धनवार (26) और बैसाखू धनवार (14) की मृत्यु हो गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बलगी गांव निवासी रामसिंह धनवार और घुड़देवा गांव निवासी बैसाखू धनवार मंगलवार को घुड़देवा छठ घाट के समीप मछली पकड़ने गए थे।

(Korba) उन्होंने बताया कि जब वह घाट के समीप थे तब अचानक तेज बारिश होने लगी। इस दौरान दोनों पर आकाशीय बिजली गिरी और वह वहीं गिर गए।

(Korba) पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी जब वहां मौजूद अन्य लोगों को हुई तब दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related