Trending Nowशहर एवं राज्य

TRUMP STEEL TARIFF : अमेरिका में स्टील पर टैरिफ 50% .. ट्रंप के फैसले से वैश्विक व्यापार युद्ध और तेज, कीमतें बढ़ने की आशंका

TRUMP STEEL TARIFF : Tariff on steel in America is 50%.. Trump’s decision further intensifies the global trade war, prices may rise

वॉशिंगटन। TRUMP STEEL TARIFF अमेरिका में स्टील आयात पर टैरिफ 25% से बढ़ाकर 50% कर दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को यह बड़ा ऐलान किया, जिससे वैश्विक व्यापार युद्ध और भी गहराता दिख रहा है। यह फैसला 4 जून से लागू होगा। ट्रंप का कहना है कि यह कदम अमेरिकी स्टील उद्योग और नौकरियों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है।

ट्रंप ने यह घोषणा पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग के पास एक रैली में की। उन्होंने कहा, “हम स्टील पर 25% और बढ़ा रहे हैं। अब यह 50% हो जाएगा। इससे अमेरिका का स्टील उद्योग और अधिक सुरक्षित होगा।”

चीन पर भी निशाना

TRUMP STEEL TARIFF इस घोषणा से कुछ घंटे पहले ही ट्रंप ने चीन पर महत्वपूर्ण खनिजों से जुड़े समझौतों के उल्लंघन का आरोप भी लगाया था। ऐसे में यह टैरिफ बढ़ोतरी अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर को और गहरा कर सकती है।

स्टील कंपनियों के शेयरों में उछाल

टैरिफ की खबर के बाद अमेरिकी स्टील कंपनियों के शेयरों में उछाल देखने को मिला। क्लीवलैंड-क्लिफ्स इंक (Cleveland-Cliffs Inc) के शेयरों में 26% की तेजी दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, घरेलू कंपनियों को इससे लाभ मिलेगा।

किन उत्पादों पर पड़ेगा असर?

TRUMP STEEL TARIFF नया टैरिफ सिर्फ कच्चे स्टील तक सीमित नहीं है, बल्कि स्टेनलेस स्टील सिंक, गैस रेंज, एसी की कॉइल, एल्युमिनियम फ्राइंग पैन और स्टील डोर हिंज जैसे रोजमर्रा के उत्पादों पर भी लागू होगा। 2024 में इन उत्पादों का कुल आयात मूल्य 147.3 अरब डॉलर था।

कीमतें बढ़ने की आशंका

अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा स्टील आयातक है। 2024 में अमेरिका ने 26.2 मिलियन टन स्टील आयात किया। ऐसे में टैरिफ बढ़ने का असर घरेलू उद्योग और आम उपभोक्ताओं की जेब पर भी पड़ सकता है। कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।

चुनावी राजनीति से भी जुड़ा कदम

TRUMP STEEL TARIFF ट्रंप ने यह घोषणा यूएस स्टील के मॉन वैली वर्क्स प्लांट से की, जो अमेरिका की औद्योगिक विरासत का प्रतीक है। यह इलाका उनके लिए चुनावी लिहाज से भी अहम है। मजदूर वर्ग के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए ट्रंप लगातार इस तरह की घोषणाएं कर रहे हैं।

 

 

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: