TRANSFER IN CG: Intensified stir regarding transfers of Collector-SP-CEO in these districts of Chhattisgarh
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कलेक्टर-एसपी-सीईओ के तबादलों को लेकर हलचल तेज़ हो गई हैं। सूबे की विष्णुदेव साय सरकार जल्द ही एसपी-कलेक्टर की तबादला लिस्ट जारी कर सकती है। पिछले कुछ दिनों से ब्यूरोक्रेसी में इस लिस्ट को लेकर काफी गहमा गहमी है। खबरें तो यह भी आ रही है कि लिस्ट में आधार दर्जन से ज्यादा जिलों के कलेक्टर बदले जायेंगे। IAS के साथ ही कुछ जिला पंचायत सीईओं और नगर निगम कमिश्नर के नाम भी लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। प्रदेश में पिछले डेढ़ महीनों से मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही ब्यूरोक्रेसी के तबादलों की अटकले लगायी जा रही थी। पर वह लगातार टलती आ ताहि हैं।
हालांकि, आगामी नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर मंत्रिमंडल विस्तार पर लगभग विराम लग चुका है। लेकिन, सूत्र बता रहे हैं कि सरकार 22 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र से पहले एसपी-कलेक्टर की तबादला सूची जारी कर सकती है। सूची में 6 सर ज्यादा जिलों के कलेक्टर के नाम शामिल हो सकते है। कवर्धा ,,जशपुर, कोरिया,सरगुजा,मुंगेली सहित बस्तर संभाग से सुकमा जिला कलेक्टर के नाम शामिल हो सकते है। कोरिया और मुंगेली जिला के कलेक्टरों को बड़ा जिला मिल सकता है। वहीं जशपुर कलेक्टर को सरकार बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। इसी तरह सरकार आधा दर्जन जिलों के एसपी की भी लिस्ट जल्द जारी कर सकती है।
IAS की लिस्ट के साथ ही सरकार राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के भी तबादले पर मुहर लगा सकती है। जो चर्चाएं ब्यूरोक्रेसी में है, उसके मुताबिक ब्यूरोक्रेंसी की ट्रांसफर लिस्ट के साथ ही सरकार जिला पंचायत CEO और नगर निगम कमिश्नर की भी ट्रांसफर लिस्ट पर मुहर लगा सकती है। यदि लिस्ट जारी होती है, तो इनमें कवर्धा, बलरामपुर, बिलासपुर जिला पंचायत सीईओं के साथ ही कोरबा नगर निगम सहित कुछ अन्य नगर निगम कमिश्नर का ट्रांसफर कर सकती है। ब्यूरोक्रेसी में तबादले को लेकर लंबे समय से इंतजार चल रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले एक से दो दिन के भीतर ही सरकार लिस्ट ट्रांसफर लिस्ट जारी कर सकती है।
