CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नई कार्यकारिणी का विस्तार, 70 से अधिक व्यापारियों को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : New executive committee of Chhattisgarh Chamber of Commerce and Industries expanded, more than 70 businessmen given responsibility of vice president post

रायपुर। CHHATTISGARH छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी ने व्यापार और उद्योग के विकास को नई दिशा देने के लिए चेम्बर की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस निर्णय के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों से 70 से अधिक प्रमुख व्यापारियों और उद्योगपतियों को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस विस्तार का उद्देश्य प्रदेश के व्यापारिक हितों की रक्षा, समस्याओं के समाधान और चेम्बर की गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाना है।

CHHATTISGARH प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के व्यापारिक समुदाय को संगठित करना और उनकी समस्याओं का समाधान प्रशासन तक पहुंचाना ही चेम्बर का उद्देश्य है। नई कार्यकारिणी प्रदेशभर से समावेशी प्रतिनिधित्व का उदाहरण है।

नवनियुक्त उपाध्यक्षों में शामिल प्रमुख नाम –

CHHATTISGARH वासुदेव जोतवानी, प्रकाश लालवानी, अमरदास खेत्टर, राज किशोर नथ्यानी, आशीष लुक्कड़ (जैन), राजकुमार राठी, अखण्ड विंग, संतोष जैन, नरेन्द्र हरचंदानी, विनय कुमार साहू, सुरेश संसाली, नमित जैन, लखविन्दर सिंह, राजन पोपटलानी, सोनीया साहू, संजय चौधरी, प्रमोद जैन, ईश्वर अग्रवाल, प्रेमचंद अग्रवाल, मनीष प्रजापति, सुशील सराफ, प्रेम बिरनानी, गिरीश पटेल, महेन्द्र तलरेजा, सुरेन्द्र मखीजा, जितेन्द्र बड़वानी, दीपक कुकरेजा, सुनील कुकरेजा, राजेश गुरनानी, मनोज पंजवानी, हरीराम तलरेजा, तनेश आहुजा, अक्षय वर्मा, दीपचंद छिबड़िया, अशोक क्षेत्रानी, मन्दलाल बवलानी, महेन्द्र आहुजा, अजय जोइसिनी, अशोक निहलानी, विनोद धामेजानी, राजेन्द्र मिवलानी, महेश पुखराजानी, तेजकुमार बजाज, महेन्द्र मिरचंदानी, राजीव छेबरिया, सुनील अग्रवाल, जवाहर थारानी, सुनील टक्कलानी, वसीम खत्री, श्याम किशोर रुफेला, विनय कुकरेजा, बलराम मंधानी, अनिल कुमार कक्कलानी, सतीश जैन, कौशल कुमार तारवानी, दीपक कुकरेजा, योगेश होतवानी, कन्या महत्ता, सुशीला बालानी, प्रकाश चन्द्र अग्रवाल, विकास विग, विकास पंजवानी, हरीश तोलानी, धनराज जैन, हरीश खन्ना, संजय कुमार जैन, सुनील बागड़िया, राजेश सेतपाल, राम पंजवानी, दीपांशु रामचंदानी, अमर दौलतानी, चंदन जोइसिंघ, संतोष लोहाना, जितेन्द्र जैन, गोपाल चावला समेत कई नाम शामिल हैं।

CHHATTISGARH इस घोषणा के बाद प्रदेशभर के व्यापारिक समुदाय में उत्साह का माहौल है। नवनियुक्त उपाध्यक्षों ने चेम्बर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह विश्वास जताया कि वे प्रदेश के व्यापारिक हितों की रक्षा और विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related