TMC सांसद महुवा मोइत्रा अपने नए पति के साथ

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TMC MP Mahuva Moitra with her new husband

नई दिल्ली, 8 जून 2025। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने ओडिशा के पूर्व बीजू जनता दल सांसद पिनाकी मिश्रा से 30 मई को जर्मनी में शादी की। यह दोनों की ही दूसरी शादी है। शादी समारोह के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें यह नवविवाहित जोड़ा रोमांटिक अंदाज़ में डांस करता नजर आ रहा है।

महुआ मोइत्रा ने खुद अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह हल्के गुलाबी रंग की साड़ी में नज़र आ रही हैं, वहीं पिनाकी मिश्रा वेस्टकोट में हैं। दोनों को बॉलीवुड के रोमांटिक गीत “रात के हमसफर” पर डांस करते देखा जा सकता है। इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया।

कौन हैं पिनाकी मिश्रा?

पिनाकी मिश्रा ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से बीजू जनता दल (BJD) के वरिष्ठ नेता रहे हैं। हालांकि 2024 के आम चुनाव में उन्हें बीजेपी नेता संबित पात्रा से हार का सामना करना पड़ा। उनकी पहली शादी संगीता मिश्रा से हुई थी, जिनसे उन्हें दो बच्चे हैं।

महुआ मोइत्रा की पहली शादी

महुआ मोइत्रा की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी डेनमार्क के फाइनेंसर लार्स ब्रोरसन से हुई थी। फिलहाल वह पश्चिम बंगाल के कृष्णा नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और अपनी बेबाक राजनीति के लिए जानी जाती हैं।

सोशल मीडिया पर बधाइयों की भरमार

महुआ मोइत्रा द्वारा जैसे ही यह वीडियो पोस्ट किया गया, सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक, सभी ने इस नए जोड़े को शुभकामनाएं दीं।

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related