MAHADEV GHAT BIRTHDAY CLASH : महादेव घाट में लड़कियों को पीटने वाले 4 युवक गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MAHADEV GHAT BIRTHDAY CLASH : 4 youths arrested for beating girls in Mahadev Ghat

रायपुर, 8 जून 2025। MAHADEV GHAT BIRTHDAY CLASH महादेव घाट के विसर्जन कुंड के पास बुधवार–गुरुवार की दरमियानी रात (करीब 1 बजे) दो अलग-अलग जन्मदिन पार्टियों के बीच कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। बिलासपुर-कोरबा से आईं युवतियाँ अपनी मित्र (सरनेम दास) का जन्मदिन कार में साउंड सिस्टम लगाकर मना रही थीं, जबकि पास ही देवनगरी महादेव घाट निवासी युवक अपने साथी प्रवीर जांबुलकर का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे थे।

MAHADEV GHAT BIRTHDAY CLASH शुरुआत में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को बधाई दी और केक तक बदल लिए, मगर चंद मिनटों में बहस गाली-गलौच और हाथापाई में बदल गई। डी.डी. नगर थाना प्रभारी के अनुसार पाँचों युवतियाँ नशे में थीं और दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें युवतियों की पीठ, कोहनी, आँख, नाक और कान पर चोट आईं।

MAHADEV GHAT BIRTHDAY CLASH घटना की सूचना पर पुलिस पहुँची और पायल पटेल (24, सत्यम विहार कॉलोनी, रायपुरा) की रिपोर्ट एवं अन्य बयान दर्ज कर चार आरोपियों—भूपेंद्र मरकाम, गोपी मरकाम, मनीष साहू और प्रवीर जांबुलकर—को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ मारपीट और अश्लील व्यवहार की धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य फरार युवकों की तलाश कर रही है।

MAHADEV GHAT BIRTHDAY CLASH उधर, आरोपी प्रवीर जांबुलकर की शिकायत पर पायल पटेल व उनकी सहेलियों के खिलाफ भी क्रॉस-एफआइआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान खंगाल रही है।

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related