Threat to bomb KFC : केएफसी को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड पर पुलिस 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Threat to bomb KFC : हांसी (हिसार)। रामायण टोल प्लाजा के पास स्थित केएफसी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए हैं। एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस मुख्यालय पर फोन कर धमकी दी, जिसके बाद सभी संबंधित स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

शुरुआती जांच में कॉल की लोकेशन सोनीपत क्षेत्र की मिली है, जबकि फोन नंबर जिस आईडी पर रजिस्टर्ड है, वह बरवाला इलाके की है। पुलिस कॉल करने वाले की तलाश में दोनों जगहों से जुड़े सुराग खंगाल रही है।

हांसी एसपी अमित यशवर्धन ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि धमकी किस शाखा के संबंध में दी गई है, क्योंकि हरियाणा में केएफसी की कई आउटलेट्स संचालित हैं। उन्होंने कहा कि यह संभव है कि कॉल मजाक हो, लेकिन पुलिस किसी भी इनपुट को हल्के में नहीं ले रही।

केएफसी मैनेजर अशोक ने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की धमकी भरी कॉल नहीं मिली, फिर भी पुलिस ने एहतियातन स्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

हाईवे पर स्थित इस आउटलेट के नजदीक हिसार कैंट सिर्फ 7.5 किमी दूरी पर है, जहां सप्ताहांत पर आवाजाही अधिक रहती है। केएफसी स्टोर में कुल छह कर्मचारी कार्यरत हैं।

पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। साइबर सेल कॉल की तकनीकी जांच में जुटी है ताकि आरोपी की सटीक पहचान हो सके।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related