इंद्रप्रस्थ के ईडब्लूएस फ्लैट्स की भारी मांग 437 आवेदन की लॉटरी में 172 का हुआ आवंटन

Date:

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण की इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना के अंतर्गत 173 ईडब्लूएस फ्लैट्स आवंटन को जबर्दस्त प्रतिसाद मिला है। इसमें 173 फ्लैट्स के आवंटन के लिए प्राधिकरण को 437 आवेदन मिले थे जिसमें 172 फ्लैट्स का आज लॉटरी से आवंटन हुआ। प्राधिकरण कार्यालय में कम्प्यूटर से हुई लॉटरी में अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग में 7 अन्य पिछड़ा वर्ग में 1,निराश्रित विधवा महिला वर्ग में 1 तथा अनारक्षित वर्ग में 163 फ्लैट्स का आवंटन हुआ। शासकीय कर्मचारी वर्ग में एक फ्लैट कोई आवेदन नहीं आने के आवंटित नहीं हुआ।
प्राधिकरण की इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना के फेज 2 में 1बीएचके के ईडब्लूएस फ्लैट का कारपेट एरिया 304 वर्गफुट है तथा इसका विक्रय मूल्य 5,22,870 रुपए है। प्राधिकरण की इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1472 ईडब्लूएस तथा 944 एलआईजी फ्लैट्स का निर्माण किया गया है। इस योजना में अधिकांश फ्लैटस का निर्माण पूरा कर अब आवंटितियों का इसका कब्जा भी दिया जा रहा है। योजना में पहले जिन आवंटितियों ने भवन की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया था। ऐसे आवंटितियों को प्राधिकरण व्दारा नोटिस जारी कर राशि जमा करने का समय दिया था। किन्तु जिन आवंटितियों ने निर्धारित समय में राशि जमा नहीं उनका आवंटन निरस्त कर पुन: आवेदन आमंत्रित कर उनका आवंटन किया जा रहा है।
प्राधिकरण कार्यालय में हुई लॉटरी में  प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नवीन कुमार ठाकुर सहित प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व्दय श्री सूर्यमणि मिश्रा व श्री शिव सिंह ठाकुर, संचालक मंडल के सदस्य श्री राजेन्द्र पप्पू बंजारे, श्री हिरेन्द्र देवांगन व अधीक्षण अभियंता श्री अनिल कुमार गुप्ता सहित काफी संख्या में आवेदक उपस्थित थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related