स्टेशन पर तड़पती रही महिला, एंबुलेंस नहीं पहुंची तो कुलियों ने कराई डिलीवरी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भोपाल: देश का पहला वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से युक्त रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की पोल उस समय खुल गई, जब स्टेशन पर प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को आधे घंटे बाद भी जब एंबुलेंस नहीं मिली तो स्टेशन के कुलियों की मदद से प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया. इसके बाद बच्चे और महिला को कुलियों ने जीआरपी जवानों की मदद से जेपी अस्पताल पहुंचा गया.

दरअसल गुरुवार रात 7 बजे जीटी एक्सप्रेस से राजस्थान के धौलपुर जा रही गर्भवती को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. उसके पति ने महिला को प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर उतार दिया. वहीं वो लोगों से मदद मांगने लगे, लेकिन महिला का दर्द बढ़ते ही जा रहा था. महिला की पीड़ा देख स्टेशन पर बैठे कुली मदद को आगे आ गए.

कुली मदद को आगे आये
पति विनोद दर्द के तड़प रही अपनी पत्नी के पैरों में बैठकर मदद की गुहार लगाता रहा, वहीं वो ये भी कहता रहा कि कोई महिला को बुला लो. इसके बाद ज्यादा दर्द होता देख स्टेशन पर कुलियां खुद आगे आएं. स्टेशन पर कुली राकेश प्रजापति, विष्णु प्रजापति, गोपाल गिर और लखन महिला की मदद के लिए पहुंचे.

टाइम पर नहीं आई एंबुलेंस
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुली राकेश प्रजापति ने बताया कि हमने 108 एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन वो टाइम पर नहीं पहुंच सकी और कुछ देर में महिला की प्लेटफॉर्म पर ही डिलीवरी हो गई. हम लोग दौड़कर स्ट्रेचर लेकर आए. महिला और उसके बच्चे को स्टेशन से बाहर लेकर पहुंचे. काफी देर बाद जीआरपी जवानों की मदद से महिला को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां मां औऱ बच्चे की तबीयत ठीक है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related