राजधानी में3 दिनों में चाकूबाजी की तीसरी बड़ी वारदात…पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की वारदातें अब आम हो गई हैं. बेखौफ बदमाश रोजाना बेधड़क होकर लोगों को चाकू मार रहे हैं, जिससे वारदात वाले इलाकों में दहशत का माहौल है. राजधानी में बीते 3 दिनों में चाकूबाजी की तीसरी वारदात से लोगों में नाराजगी है. जबकि पुलिस ने वारदात में शामिल 4 आरोपियों को धर दबोचा है.मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर के  पुरानी बस्ती थाने क्षेत्र में गणेश विसर्जन करने जा रहे युवक पर चाकू से हमला हुआ है. पुरानी रंजिश में 4 बदमाशों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है. गणेश विसर्जन के दौरान DJ बजाने जैसे मामूली विवाद पर चाकूबाजी हुई है.

पुरानी बस्ती इलाके में राहुल सोनी नामक युवक पर 4 आरोपीयों ने पेट में वार किया है. घायल राहुल सोनी का अस्पताल में इलाज जारी है. राजधानी में तीन दिनों के भीतर चाकूबाजी की ये तीसरी बड़ी वारदात है. पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

इससे पहले कल अभनपुर क्षेत्र के गातापारा इलाके में गणेश विसर्जन के दौरान चेतन साहू पर चाकू से हमला हुआ था. आरोपी समीर टंडन और नमन भरत ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था. इस मामले में पुलिस ने हत्या का प्रयास 307 के तहत मामला दर्ज किया है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल ने बताया कि मामूली विवाद पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है. आरोपी दादू सोनकर, रोशन, नरेंद्र और उसके अन्य साथियों ने वारदात को अंजाम दिया है. गणेश विसर्जन के बीच राहुल सोनी के पेट मे चाकू से हमला किया है. आरोपियों के खिलाफ पुरानी बस्ती थाना में हत्या के प्रयास की धारा 307, 294, 323, 506 बी, 34 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

KHAMENEI FUNERAL : 4 महीने बाद खामेनेई की विदाई

KHAMENEI FUNERAL : Khamenei's farewell after 4 months रायपुर डेस्क।...

UAPA TERRORIST LIST 2026 : 23 आतंकियों को घोषित किया गया आतंकी

UAPA TERRORIST LIST 2026 : 23 terrorists declared terrorists रायपुर।...

BADRINATH DONATION CONTROVERSY : बद्रीनाथ में भी चंदा कांड?

BADRINATH DONATION CONTROVERSY : Donation scandal in Badrinath too? रायपुर...