युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद बिगड़े हालात, राजधानी के इस इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई…बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले रावतपुरा बीएसयूपी कॉलोनी में कुछ युवकों का शराब पीने के दौरान मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट के दौरान अजय तांडी नामक युवक को साथियों ने जमकर पीटा था, जिससे वो घायल हो गया था लेकिन सोमवार सुबह उसकी तबियत बिगड़ गई…और पचपेड़ी नाका स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मौत के बाद मृतक अजय के रिश्तेदारों और साथियों ने शव रखकर टिकरापारा थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की….पुलिस के काफी समझाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिये तैयार हुए…पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और बाकी 2 आरोपियों की तलाश की जा रही है।

फिलहाल हत्या के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है….

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related