शादी में नहीं मिला मोटरसाइकिल और सोफा, तो पति ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट….ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुंगेली।  (Mungeli) फास्टरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सिघंनपुरी में दहेज में मोटरसाइकिल और सोफा नही मिलने से नाराज पति राहुल साहू ने अपनी पत्नी आरती साहू को मौत के घाट उतार दिया।

बताया जा रहा है कि 7 महीने पहले ही इन दोनों की शादी हुई थी। पहले तो आरोपी युवक पुलिस को गुमराह करने के लिए चाय बनाते वक्त बिजली हीटर की चपेट में आने से मौत होना  बता रहा था। जब मायके पक्ष के लोग गले मे निशान देखे तो उन्होंने इसकी लिखित शिकायत फास्टरपुर थाने में की

(Mungeli)मृतिका की माँ ने बताया कि जब से शादी हुई तब से दहेज की बात को लेकर राहुल आरती से झगड़ा करता था । फास्टरपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर आरोपी राहुल साहू कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

(Mungeli)आरोपी राहुल ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की।मायके वालों का ये भी आरोप है कि इस कृत्य में राहुल के घर वाले भी शामिल हो सकते। बहरहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

DONGARGARH PARIKRAMA PATH : परिक्रमा पथ पर हाईकोर्ट सख्त

बिलासपुर. बिलासपुर हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ...