कुछ ही दिन में होगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली : साल का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगने जा रहा है। इसके एक दिन पहले 24 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाने वाली है। इससे पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लगा था। गोवर्धन पूजा के दिन पड़ रहा ये सूर्यग्रहण सभी राशि वालों के जीवन पर प्रभाव डालने वाला है। वहीं 5 राशियां ऐसी हैं जिन पर इस सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 5 राशि वाले लोगों को सूर्य ग्रहण के समय सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं कि वे 5 राशियां कौन सी हैं।

वृषभ राशि – वृषभ राशि वालों को सूर्यग्रहण कई परेशानियां दे सकता है। इनकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। सोच सकारात्मक रखने की जरूरत है। इसके लिए पूजा-पाठ, प्रार्थना, मेडिटेशन करें। इस समय धन संबंधी कोई निर्णय न लें।

मिथुन राशि – मिथुन राशि वालों के लिए सूर्यग्रहण शुभ नहीं रहने वाला है। यात्रा करने समय सावधानी रखें। नौकरी और व्यापार में बदलाव हो सकता है जो कि लाभदायी नहीं होगा। सोच-समझकर फैसला लें। इस समय किस्मत का साथ नहीं मिलेगा।

कन्या राशि – दिवाली पर लगने वाला ये सूर्यग्रहण कन्या राशि वालों के लिए हानि का कारण बन सकता है। इस दौरान कोई भी अहम निर्णय न लें। निवेश करने से पहले सावधानी रखें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

तुला राशि – इस बार दिवाली पर आने वाला ये सूर्यग्रहण तुला राशि वालों पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला है। इनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इन्हें आर्थिक नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि – ये सूर्यग्रहण वृश्चिक राशि वालों को धन और रिश्तों से जुड़े मामलों में हानि करवा सकता है। आय में कमी आ सकती है। धन की हानि होगी। परिवार में तनाव बढ़ सकता है। कड़वा और अपशब्द बोलने से बचें।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : पुलिस Vs युवक, VIDEO वायरल!

CHHATTISGARH : Police vs youth, VIDEO goes viral! रायपुर। रायपुर...

SENSEX TODAY : अमेरिका-ईरान शांति समझौते का असर …

SENSEX TODAY : Impact of US-Iran peace deal... रायपुर। अमेरिका...

CHHATTISGARH : मानसून फिर अटक गया!

CHHATTISGARH : Monsoon stuck again! रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों को...