खुली मालगाड़ी में जान जोखिम में डालकर मजदूरो ने किया सफर, बिलासपुर से खतरनाक तस्वीर सामने आया

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर : बिलासपुर से एक खतरनाक तस्वीर सामने आया है। सीपत NTPC में शनिवार को विश्वकर्मा जयंती पर इंजीनियरिंग विभाग में पूजा-अर्चना के साथ भंडारे का भी कार्यक्रम था। लिहाजा, इस आयोजन में ठेका कंपनी में काम करने वाले मजदूरों को भी बुलाया गया था। इसमें कोरबा के कोयला खदान एरिया दीपका से भी 300 से अधिक मजदूर पहुंचे थे। इसमें खुली मालगाड़ी में मजदूर सामान की तरह सफर करते नजर आ रहे हैं। यह नजारा सीपत स्थित NTPC का है,

विश्वकर्मा जयंती मनाने कोरबा से मजदूरों को मालगाड़ी में ढो कर लाया गया था। NTPC प्रबंधन की यह लापरवाही मजदूरों की जान पर भारी पड़ सकती थी। NTPC के जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया। लेकिन, उनसे संपर्क नहीं हो सका है। NTPC प्रबंधन के इस आयोजन में ठेकेदारों के सुपरवाइजर और मजदूर भी शामिल हुए। कोरबा जिले के दीपका से ठेका श्रमिकों को खुली मालगाड़ी में सामान की तरह ढोकर लाया गया था। मजदूरों को इस सफर में जान का खतरा भी हो सकता था। विश्वकर्मा भगवान का शुक्र है कि सभी मजदूर सकुशल लौट गए और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

मजदूरों के खुली मालगाड़ी में सफर का तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इसमें मजदूर खुली मालगाड़ी में लटक कर बैठे नजर आ रहे हैं। मालगाड़ी में जान जोखिम में डालकर सफर करने वाले इस VIDEO को देखकर ही डर लग रहा है। NTPC प्रबंधन ने रेलवे से अनुबंध कर कोरबा तक अपना अलग रेल लाइन बनाया है। इस रेलवे लाइन में कोयला ढुलाई के लिए सिर्फ मालगाड़ियां ही चलती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : 1 करोड़ का गांजा पकड़ा!

CHHATTISGARH : Ganja worth Rs 1 crore seized! रायपुर। छत्तीसगढ़-ओडिशा...

CG CRIME NEWS: पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार! 

CG Crime News: Father sexually assaults minor daughter!     कोंडागांव: छत्तीसगढ़...

CG ILLEGAL MINE COLLAPSE : अवैध खदान बनी कब्र!

CG ILLEGAL MINE COLLAPSE : Illegal mine becomes a...

NAKTI VILLAGE RAIPUR : नकटी पर BJP का बड़ा पलटवार!

NAKTI VILLAGE RAIPUR : BJP's big counterattack on Nakti! रायपुर....