छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री उइके ने पंजाब के राज्यपाल श्री पुरोहित से की सौजन्य भेंट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित से राजभवन चंडीगढ़ में सौजन्य भेंट की। दोनों ही राज्यपालों ने एक-दूसरे को नवरात्रि एवं रामनवमी की शुभकामनाएं दीं और देश-प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामना की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक, प्रशासनिक, जनजातीय समुदाय से जुड़े विषय सह अन्य समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके ने पंजाब के राज्यपाल श्री पुरोहित को राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट किया। चंडीगढ़-पंजाब के राज्यपाल श्री पुरोहित ने भी राज्यपाल सुश्री उइके को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट किया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related