मुख्यमंत्री ने हिंगलाजिन मां से की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

Date:

जगदलपुर । अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान बुधवार 25 जनवरी को  सिरहा, गुनिया, गायता, पुजारी, मांझी, बाजा मोहरिया, आठ पहारिया और राजीव युवा मितान क्लब सदस्यों के सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए  गिरोला पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां हिंगलाजीन मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए और विधि विधान से पूजा-अर्चना करते हुए उनसे प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, स्थानीय लोकसभा सांसद दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा, जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे सहित जनप्रतिनिधगण भी उपस्थित थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related