मंत्री टीएस सिंहदेव के रिश्तेदार वीरभद्र सिंहदेव की रेलवे पटरी किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस…

Date:

अंबिकापुर: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के रिश्तेदार व कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंहदेव का शव बिलासपुर के कोटा क्षेत्र में रेलवे पट्टी किनारे मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की आशंका जता रही है।

मिली जानकारी अनुसार वीरभद्र सिंह देव अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन में सवार थे। और अंबिकापुर जाने के लिए गुरुवार रात निकले थे। उनका शव कोटा थाना क्षेत्र के सलका और बेलगहना स्टेशन के बीच गहिला नाला के पास रेल लाइन के किनारे मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

ताकि घटना के सही कारणों का पता चल सके। शुरुआती जांच में पता चला है कि हादसे के कारण वीरभद्र सिंहदेव की मौत हुई है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वीरभद्र सिंहदेव वर्तमान में जनपद पंचायत लुण्ड्रा के उपाध्यक्ष के पद पर थे। इससे पहले वे कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। और स्वास्थ्य मंत्री टीएस देव के रिश्तेदार भी थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related