महिला SI के ट्रैप में फंसा रेप का आरोपी, ऐसे किया गया गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की एक महिला सब इंस्पेक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. रेप के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लेडी सब इंस्पेक्टर ने सोशल मीडिया पर उससे पहले दोस्ती की और फिर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया. लेडी सब इंस्पेक्टर की बहादुरी का हर कोई कायल हो गया है. दरअसल, नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोपी 24 वर्षीय शख्स को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने उसे सोशल मीडिया साइट पर ट्रैक किया. लेडी सब इंस्पेक्टर ने लड़के से बातचीत की और दोस्ती के बहाने एक रेस्तरां में मिलने के लिए बुलाकर गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कुछ महीने पहले अपने घर के पास एक लड़के से मिली थी, दोनों के बीच रिश्ते बने. कुछ दिनों बाद ही आरोपी लड़का, लड़की से दूर होने लगा, उसने कभी अपना फोन नंबर भी नहीं दिया. ऐसे में पुलिस के आरोपी को खोजना बेहद मुश्किल हो रहा था. इस मामले में केस दर्ज करके दिल्ली पुलिस की सब-इंस्पेक्टर प्रियंका सैनी ने जांच शुरू की. फेसबुक पर उस व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी. लेडी सब इंस्पेक्टर ने एक नया फ़ेसबुक प्रोफाइल बनाया. आरोपी को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज चैट करना शुरू कर दिया, जिसके बाद आरोपी लड़के को मिलने के लिए बुलाया. आरोपी लड़के ने 31 जुलाई को बार-बार मिलने की जगह बदलीं आखिरकार महावीर एन्क्लेव से उसे गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि वह द्वारका में एक चूड़ी की दुकान में काम करता है. पिछले डेढ़ साल में कई लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related