टीम प्रहरी ने मरीन ड्राइव से रिंग रोड तक हटाया अतिक्रमण, लगभग 50 से अधिक ठेलों – गुमटियों को हटाया

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर – आज रात्रि टीम प्रहरी ने रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप,जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम अपर आयुक्त श्री पंकज के. शर्मा के नेतृत्व एवं उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, सहायक अभियंता श्री सोहन गुप्ता, उप अभियंता श्री अमित सरकार, तेलीबाँधा थाना टीआई, यातायात पुलिस बल, नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता, जोन 3,9 के नगर निवेश विभाग के उप अभियंताओं, श्रमिकों की उपस्थिति में जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाने अतिक्रमण,

अवैध कब्जे मुख्य मार्गो से हटाकर नागरिकों को त्वरित राहत दिलवाने व्यापक अभियान चलाया.टीम प्रहरी के अभियान के दौरान तेलीबाँधा मरीन ड्राईव में दुकानों द्वारा सड़क पर अवैध कब्जा जमाकर 15 से अधिक दुकानदारों द्वारा बनाये गए अवैध शेड को थ्रीडी मशीन से तोड़ने और सड़क को कब्जामुक्त करने कड़ी कार्यवाही की गयी. तेलीबाँधा मुख्य मार्ग में तेलीबाँधा तालाब से मेग्नेटो द माल होकर रिंग रोड तक व्यापक अभियान चलाकर लगभग 50 से अधिक अवैध ठेलों और गुमटियों को सड़क से हटाया गया और दुकानदारों द्वारा सड़क पर अवैध कब्जा जमाकर रझे गए कूलर, पंखे और अन्य सामानों को सड़क से हटाकर मुख्य मार्ग को कब्जामुक्त बनाकर नागरिकों को सड़क यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाकर त्वरित राहत दिलवाई गयी. अभियान आगे भी जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से मुख्य मार्गो को अतिक्रमण और अवैध कब्जे से मुक्त करवाकर सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देने जारी रहेगा.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related