Swami Avimukteshwaranand : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

Date:

Swami Avimukteshwaranand: Hearing on Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand’s anticipatory bail in the High Court today

 

प्रयागराज: यौन शोषण के गंभीर आरोपों में घिरे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के लिए आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।

 

मामला उस समय तूल पकड़ गया जब पीड़ित बटुकों (नाबालिग बच्चों) ने प्रयागराज में उनके खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया। शिकायत के बाद कराए गए मेडिकल परीक्षण में कुकर्म की पुष्टि होने की बात सामने आई है। मेडिकल रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद शंकराचार्य की कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

 

गिरफ्तारी की आशंका के चलते स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने शिष्य स्वामी मुकुन्दानंद गिरी के साथ अग्रिम जमानत के लिए अदालत का रुख किया है। बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने अदालत से मामले की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई करने का अनुरोध किया है।

 

अब सभी की निगाहें हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी हैं। यदि अदालत से राहत नहीं मिलती है तो शंकराचार्य की गिरफ्तारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं, पीड़ित पक्ष सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़ा हुआ है। अब अदालत का फैसला इस पूरे प्रकरण की दिशा तय करेगा।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related