मुख्यमंत्री को स्वामी आत्मानंद के छात्र ने अपने द्वारा बनाया गया लाई-फाई और इलेक्ट्रॉनिक स्टिक डिवाइस किया भेंट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुख्यमंत्री ने की सराहना, दी बधाई
बेमेतरा। विधानसभा क्षेत्र नवागढ़ के अंतर्गत ग्राम नांदघाट में कल गुरुवार को आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के कक्षा 11 वीं के छात्र नीलेंद्र बंजारे ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को अपने द्वारा बनाया लाई-फाई और इलेक्ट्रॉनिक स्टिक डिवाइस भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छात्र बंजारे के हुनर की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
छात्र नीलेंद्र बंजारे ने बताया कि उनके द्वारा बनाया गया लाई-फाई अभी वर्तमान में चल रहे वाई-फाई की तुलना में काफी तेज गति से काम करता है। इसकी स्पीड इतनी है कि 1 सेकंड में 228 जीबी तक डाउनलोड हो सकता है। इलेक्ट्रॉनिक स्टिक जिसका नाम उन्होंने ‘थर्ड-आई’ रखा है। यह दृष्टिबाधित दिव्यांगों के लिए काफी उपयोगी है। रास्ते में कोई अवरोध आने के पूर्व ही यह स्टिक अलर्ट कर देगा। इसमें लगे सेंसर के द्वारा सामने बाधा आने पर यह वाइब्रेट होने लगेगा इसके साथ ही इसमें लगा अलार्म भी अपने आप ही बजने लगेगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

NEPAL FLOOD: बाढ़ से मची तबाही, सात लोगों की मौत!

NEPAL FLOOD: Devastation caused by floods; seven people dead!   NEPAL...

CHHATTISGARH : स्पेशल एजुकेटर भर्ती में बड़ा सवाल

CHHATTISGARH : Big question in special educator recruitment रायपुर। छत्तीसगढ़...