SURAJPUR DOUBLE MURDER CASE: 19 लाख के लिए सहेली के पति ने रची खूनी साजिश!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SURAJPUR DOUBLE MURDER CASE: Friend’s husband hatched a deadly plot for 19 lakhs!

 

 

SURAJPUR DOUBLE MURDER CASE: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सरकारी स्कूल की शिक्षिका रजनी बरेठ और उनके बेटे सुजल बरेठ की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रवेश कुमार उर्फ परवेश (36) को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने महज 19 लाख रुपए के लालच में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। मृतका रजनी बरेठ पेशे से एक शिक्षिका थीं और उनके बेटे का नाम सुजल बरेठ था।

मामले की जांच में सीसीटीवी फुटेज, वाहन की पहचान और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस को अहम सुराग मिले।

10 अक्टूबर की दोपहर जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर स्थित राई जंगल में एक छात्र का शव मिला था। पुलिस ने मृतक की पहचान विश्रामपुर निवासी सृजल बरेठ के रूप में की थी। जब पुलिस परिजनों को सूचना देने उनके घर पहुंची तो बाथरूम में शिक्षिका रजनी बरेठ का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था।

सूरजपुर पुलिस और साइबर टीम लगातार छह दिनों तक आरोपी की तलाश में जुटी रही। सफलता न मिलने पर सरगुजा साइबर सेल की टीम की मदद ली गई। बिशनपुर पुलिस, जयनगर पुलिस और दोनों साइबर टीमों ने मिलकर कड़ी मेहनत की। आखिरकार पुलिस तकनीकी सुराग और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी तक पहुंच गई। सूरजपुर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया।

पुलिस ने आरोपी प्रवेश कुमार उर्फ परवेश (36), मूल निवासी हरियाणा और वर्तमान निवासी विश्रामपुर, को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायालय में साक्ष्यों और सुनवाई के आधार पर होगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related