Supreme Court News: Supreme Court’s Stern Observation—One Cannot Be Blinded by the Storm of Elections!
Supreme Court News: Supreme Court के न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर चिंता जताई।
Supreme Court ने कहा, “जिस देश में आप पैदा हुए हैं, वहां वोट देना सिर्फ एक अधिकार नहीं, बल्कि एक भावनात्मक मुद्दा भी है। हम आने वाले चुनाव की धूल और आक्रोश से अंधे नहीं हो सकते।
Supreme Court ने यह टिप्पणी कुरैशा यास्मिन नाम की एक महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए की, जिसका नाम SIR के दौरान वोटर लिस्ट से बाहर है.
जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने कहा की लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी कैटेगरी को केवल पश्चिम बंगाल में नोट किया, किसी अन्य राज्य में नहीं।
पश्चिम बंगाल में SIR अभियान के बाद मतदाता सूची से करीब 91 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं अंतिम मतदाता सूची के सामने आने के साथ ही 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले चरण से पूर्व SIR राजनीतिक विवाद का मुद्दा बन गया है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग पर राज्य के “मतुआ, राजबंशी और अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाते हुए उनके नाम हटाने” का आरोप लगाया।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी मुसलमानों के लिए कोई जगह नहीं है।

