MODI CABINET APPROVEL : Now there will be 38 judges in the Supreme Court
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी अदालत को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। अब मुख्य न्यायाधीश समेत कुल जजों की संख्या 34 से बढ़कर 38 हो जाएगी। कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी।
अब इस बढ़ोतरी के लिए संसद के अगले सत्र में बिल लाया जाएगा। माना जा रहा है कि इससे लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आ सकती है और सुप्रीम कोर्ट पर बढ़ता दबाव कम होगा।

