SUPREME COURT : चुनावी केस अब ऐसे नहीं होंगे खत्म! SC का बड़ा फैसला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SUPREME COURT : Election cases will no longer be resolved this way! SC issues major ruling

नई दिल्ली। चुनाव के दौरान गलत तरीके अपनाने वाले उम्मीदवारों पर दर्ज आपराधिक केस अब सिर्फ सरकार बदलने से वापस नहीं लिए जा सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ऐसे मामलों को वापस लेने के लिए संबंधित हाई कोर्ट की मंजूरी जरूरी होगी।

कोर्ट ने कहा कि यह नियम उम्मीदवारों पर भी उसी तरह लागू होना चाहिए, जैसे मौजूदा सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों में लागू है। यानी राजनीतिक सत्ता बदलने के बाद किसी उम्मीदवार को पुराने मुकदमे से आसानी से राहत नहीं मिलेगी।

CHHATTISGARH : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के खिलाफ FIR

सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी राजनीति में काले धन के इस्तेमाल पर भी चिंता जताई। कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, चुनाव के दौरान 10 लाख रुपये से ज्यादा नकद मिलने पर इनकम टैक्स विभाग को कार्रवाई के लिए सक्रिय किया जाएगा। साथ ही जांच अधिकारी को केस दर्ज होने के एक साल के भीतर जांच पूरी करने की हरसंभव कोशिश करनी होगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related