चांद पर मिला सल्फर व ऑक्सीजन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

दिल्ली। भारत का चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतर चुका है। इसके साथ ही उसने सफलतापूर्वक अपना काम शुरू कर दिया। आज उसने एक मैसेज भेजा कि ‘नमस्कार पृथ्वीवासियों! मैं चंद्रमा के रहस्यों को उजागर करने के रास्ते पर हूं। वहीं शाम होते होते उसने चांद को लेकर रहस्यों से पर्दा उठाया है। प्रज्ञान ने चांद पर सल्फर, के साथ ही कई और गैसों के बारे में जानकारी दी है। सबसे बड़ी बात ये है कि प्रज्ञान ने चांद पर ऑक्सीजन के होने का दावा किया है।

प्रज्ञान ने दी जानकारी चांद पर है ऑक्सीजन
ISRO ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रज्ञान ने मैसेज भेजा है कि रोवर पर लगा इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (एलआईबीएस) उपकरण पहली बार इन-सीटू माप के माध्यम से, दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्र सतह में सल्फर (एस) की उपस्थिति की स्पष्ट रूप से पुष्टि करता है। जैसा कि अपेक्षित था, चांद पर आयरन, एल्यूमीनियम, कैल्शियम, टाइटेनियम, क्रोमियम, सिलिकॉन का पता चला है। वहीं, हाइड्रोजन (एच) की खोज जारी है।

सुबह बोला था जल्द ही हमारा बेस्ट आने वाला है
चंद्रयान-3 के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया, ‘नमस्कार पृथ्वीवासियो! यह #Chandrayaan3 का प्रज्ञान रोवर है। मैं आशा करता हूं कि आप लोग बहुत अच्छे होंगे। आप सभी को यह बताना चाहता हूं कि मैं चंद्रमा के रहस्यों को उजागर करने के रास्ते पर हूं। मैं और मेरा दोस्त विक्रम लैंडर एक-दूसरे के संपर्क में हैं। हम ठीक ढंग से काम कर रहे हैं। हमारा बेस्ट जल्द ही आने वाला है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related