SUKMA BREAKING : एनकाउंटर से बौखलाएं नक्सलियों ने किया जवानों पर हमला ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SUKMA BREAKING : Naxalites, enraged by the encounter, attacked the soldiers…

सुकमा/बीजापुर सीमा। SUKMA BREAKING सुकमा जिले के तुमरेल क्षेत्र में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ बुधवार को शुरू किए गए एक बड़े नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशन के तहत हुई, जिसमें सुकमा DRG, STF और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम शामिल थी।

SUKMA BREAKING एडिशनल एसपी उमेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ सुबह से रुक-रुक कर जारी है और सर्च अभियान लगातार चल रहा है। वहीं सूत्रों के मुताबिक, अब तक की मुठभेड़ में 3 से 4 नक्सलियों के मारे जाने की आशंका है, जिसमें से एक नक्सली का शव और एक हथियार बरामद किया गया है। दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।

SUKMA BREAKING फिलहाल मुठभेड़ स्थल और उसके आसपास के क्षेत्र में सुरक्षाबलों की सघन सर्चिंग जारी है। अभियान पूर्ण होने के बाद विस्तृत जानकारी पुलिस द्वारा जारी की जाएगी।

SUKMA BREAKING तुमरेल क्षेत्र माओवादियों की सक्रियता वाला इलाका माना जाता है। सुरक्षा एजेंसियों को मिली खुफिया सूचना के आधार पर यह ऑपरेशन चलाया गया। हाल के दिनों में लगातार बढ़ते नक्सली मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं।

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related